बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- फोटो : उमंग सांसद : बिहारशरीफ द्वारिका नगर में उमंग सह बाल मेला में शामिल सांसद कौशलेंद्र कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। द्वारिका नगर में उमंग सह बाल मेला में सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बच्चों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि खेल को अब कमतर कर नहीं आंके। हर विधा व हुनर से आज कमाई की जा सकती है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। बस उसे मन लगाकर करें। मौके पर आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य कुमार देवव्रत, सचिव कुमार मंगलम, समस्तीपुर के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार, नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार, जदयू प्रवक्ता सह पैक्स अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह, अमित कुमार, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, गोपाल कुमार सिंह, अविनाश गिरी, अंशु कुमार आयुष्मान, अनिकेत कुमार, रूबी कुमारी व अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...