चंदौली, अप्रैल 16 -- चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को शिक्षा चौपाल और उमंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रमेश चौरसिया ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा पर आधारित लोकगीत,भजन-कीर्तन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.