मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में शुक्रवार को उमंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. एमके झा ने सभी छात्रों को जीत की शुभकामना दी और जो प्रतिभागी इस बार विजयी नहीं हो सके, उन्हें अगले वर्ष और बेहतर तैयारी करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने अपनी-अपनी खुशी साझा की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। इस दौरान क्रिकेट टीम के कप्तान प्रो. मनोज कुमार की विशेष सराहना की गई। टीम के सभी खिलाड़ियों ने कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की टीम तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.