फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- कायमगंज, संवाददाता विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में शनिवार को होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में जमकर गुलाल उड़ाया और अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लेकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। रंगोत्सव के दौरान बच्चों ने शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह और प्रधानाध्यापक राजकिशोर ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। विद्यालय परिवार की ओर से नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुझिया और समोसे वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रबंधन की ओर से उन्हें होली की खाद्य सामग्री भेंट की गई, ताकि वे भी सपरिवार त्योहार का आनंद ले सकें। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.