जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। रंगोत्सव के दिन बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर होली का जुलूस निकाला गया। खेतासराय में होली का पारम्परिक जुलूस पुलिस की निगरानी मे निकाला गया। जबकि जलालपुर कस्बा में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर परम्परागत रूप से बारात निकाली। बारात में आतिशबाजी के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। रोजा इफ्तार के समय बाजा और आतिशबाजी बंद कर दी गई थी। हिसं खेतासराय के अनुसार पुलिस की कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में बुधवार को होली का पारंपरिक जुलूस उमंग और उत्साह के साथ निकाला गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कई जगह मटकी फोड़ने का भी आयोजन किया गया।दोपहर में डीजे के होली गीत के साथ युवाओं का समूह अबीर गुलाल उड़ाते गोला बाजार से निकला। मेन रोड, चौराहा, दुर्गा मंदिर, पुर...