औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- फेरी देने वालों का लगा तांता, भक्ति से सराबोर रहा वातावरण फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 4 कैप्शन- उमंगेश्वरी शतचंडी महायज्ञ में फेरी देते श्रद्धालु मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मां उमंगेश्वरी शक्तिपीठ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में पिछले दो दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह करीब चार बजे से देर रात तक फेरी देने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है। शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर बाबा श्री श्री बालमुकुंद पाठक ने बताया कि यहां 21वां शतचंडी महायज्ञ आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के लिए किसी भी भक्त से चंदा नहीं मांगा जाता, बल्कि श्रद्धालु स्वेच्छा से जो अंशदान देते हैं, उसी से आयोजन किया जाता है। आगामी 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन होगा, जबकि प्रतिदिन...