उबड़-खाबड़ रास्ते में आवागमन से परेशानी
बोकारो, मई 16 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बारकेंदुआ, काशीटांड टोला मुचैतकुल्ही के ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ मार्ग से काफी परेशानी हो रही है।रा मसुंदर सोरेन, अजीत हेंब्रम, राजकपूर सोरेन, राजेंद्र सोरेन, लालचंद हेंब्रम, शक्ति सोरेन, राजू सोरेन आदि ग्रामीणों ने बताया कि अबतक न पंचायत कोष से और न किसी जन-प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर गया है। मजबूरन इस मुहल्ले के ग्रामीणों को खांजो नदी तक आधा किमी की दूरी किसी तरह तय करनी पड़ती है। कहा कि बरसात में यह मार्ग तो गिरने लायक हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.