झांसी, जनवरी 6 -- रेल, मेल, भेल, खेल की नगरी झांसी दूसरे दिन भी शहर 'कोल्ड-डे' की केटेगिरी में रही। मंगलवार न्यूनतम ताप 5.3 तो अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। भोर से छाए घने कोहरे ने सड़कों पर रफ्तार तो बादलों ने धूप नहीं निकलने दी। सर्दीली हवाएं तीर सी चुभीं। शीतलहर-गलन बुंदेलों का इम्तिहान लेती दिखी। कंपकंपाती काया के बीच हर तरफ एक ही शगल था 'हाय सर्दी, उफ! सर्दी'। मंगलवार सुबह 7.03 बजे सूर्योदय हुआ। पर, सूरज नहीं निकला। गलन, शीतलहर और सर्दीली हवाएं घरों के दरवाजे तक बंद करने को विवश करती रहीं। शहरी घरों से बाहर निकलने के हिम्मत नहीं जुटा सके। भोर चार बजे से छाए घने कोहरे से हाईवे पर वाहन लाइट्स ऑन कर धुंध छंटने का इंतजार करते रहे। 11.30 बजे कोहरे की विजीविटली घटी तो बादल घेरे रहे। दिन भर बाजार से घरों-मोहल्लों तक अलाव, हीटर, रूम हीटर, ब...