किशनगंज, अप्रैल 24 -- पौआखाली, एक संवाददाता। अप्रैल माह की शुरुआत से ही पड़ रही भीषण गर्मी ने पौआखाली क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर होते-होते प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बढ़ते तापमान का असर बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है, जबकि ठंडे पेय पदार्थ, शरबत, नारियल पानी और बर्फ की मांग बढ़ गई है। राहगीर भी धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।गर्मी यह भी पढ़ें- शुष्क हवा और नमी की कमी से बढ़ रहा तापमान, घरों से निकलना दूभर का सबसे ज्यादा असर दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और फुटपाथ दुकानदारों पर पड़ रहा है। तेज धूप म...