मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। महंगाई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर माल भाड़े और किराए पर जल्द दिखाई देगा। लगभग पंद्रह दिन में डीजल के दामों में 7.50 रुपए की बढ़ोत्तरी होने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भाड़ा 10 से 12 फीसदी बढ़ाने की तैयारी की है। जल्द इसको लेकर एसोसिएशन की बैठक होगी और जून के पहले हफ्ते में बढ़ी दर लागू की जाएगी। एसोसिएशन को लग रहा है कि अभी डीजल के दाम और बढ़ेंगे ऐसे में कुछ इंतजार कर रहे हैं। अगर जल्द डीजल के दामों में इजाफा किया गया तो ऐसे में माल भाड़ा 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीश शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की जल्द एक बैठक होने वाली है उसमें बढ़े माल भाड़े की दरों को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभी अनुमान है कि डीजल के दाम और बढ...