हापुड़, अगस्त 12 -- पहाड़ों पर लगातार वर्षा हो रही है। यही वजह है कि गंगा नगरी समेत खादर क्षेत्र स्थित गंगा का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी गंगा जलस्तर में वृद्धि होने से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि अब गंगा का रुख भी खतरे के निशान की तरफ को बढ़ रहा है। दरअसल, वर्षा होने के बाद पहाड़ी जलाशयों से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री सहित उस इलाकों में होने वाली वर्षा के बाद पानी हरिद्वार बैराज होते हुए बिजनौर और फिर सीधा ब्रजघाट गंगा में पहुंचता है। इन दिनों इन क्षेत्रों में वर्षा लगातार हो रही है इसलिए पहाड़ी जलाशयों से पानी भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ से आफत मंगलवार को भी बिजनौर बैराज से करीब 95 हजार क्यूसेक के अधिक पानी छोड़े जाने पर गंगा के गेज ...