उफनाई गंगा ने बढ़ाई धड़कनें, स्टेट हाईवे पर बहने लगा डेढ़ फीट पानी
शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी उफान पर है। इसका असर अब शाहजहाँपुर और फर्रुखाबाद की सीमा से लगे तटवर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास करीब डेढ़ फुट ऊंचाई तक बाढ़ का पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- उफान पर गंगा, 1.08 सेंटीमीटर हर घंटे बढ़ रहा जलस्तरबाढ़ का प्रभाव वहीं चौरा-नगला बसोला संपर्क मार्ग पर लगभग दो फुट पानी होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं, जबकि आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से मस्जिदनगला, इस्लामनगर, आजाद नगर, कटेलानगला और बाँसखेड़ा सहित कई गांवों की सीमा तक बाढ़ का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.