किशनगंज, जून 30 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कनकई नदी एक बार फिर उफान पर है। पिछले कई दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। तेज बहाव के कारण तटवर्ती इलाकों में कटाव एकबार फिर से जारी है। दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी एवं पत्थरघट्ठी पंचायत के कई गांवों में नदी तेजी से जमीन का कटाव कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- उफनाई कनकई नदी की धार, कई गांवों पर मंडराया कटाव का खतराकटाव प्रभावित क्षेत्र सिंघीमारी पंचायत के बलवाडांगी और मंदिर टोला गांव फिलहाल कटाव की चपेट में हैं। वहीं पत्थरघट्ठी पंचायत के दोदरा, बच्चा गुवाबाड़ी, गोवाबाड़ी मोड़, बालुबारी तथा आदिवासी टोला के समीप भी कनकई नदी का कटाव तेजी से जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की तेज धार लगातार आबादी की ओर बढ़...