बहराइच, मार्च 16 -- बाबागंज, संवाददाता । रुपईडीहा थाने के उपस्वास्थ्य केंद्र बेलभरिया में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। यहां तैनात एएनएम अभिलाषा अवकाश पर थीं। इसी दौरान रविवार की रात चोरों ने केंद्र के दरवाजे का ताला काटकर घुसे। वहां रखे जरूरी चिकित्सा उपकरणों के अलावा अन्य सामान भी चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों की नजर टूटी हुई कुंडी और खुले दरवाजे पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई।सूचना मिलने पर एएनएम के पति मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने थाने की पुलिस को चोरी की सूचना दी।ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यहां गांव के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...