गौरीगंज, जून 3 -- संग्रामपुर। नियमित टीकाकरण प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के 13 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर 0 से लेकर 5 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। टीकाकरण से खसरा, पोलियो, टिटनेस और हेपेटाइटिस बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए मुफ्त टीके लगाए गए। क्षेत्र के मधुपुर खदरी, कंसापुर, गंगापुर, पुन्नपुर, नेवादा कनू, सरैया कनू, कनू, संग्रामपुर, गोरखापुर, भैरोपुर, सोनारीकनू, भवसिंहपुर, पतापुर, कसारा, जरौटा, धौरहरा व भावलपुर गांव के लोगों ने अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर टीका लगवाया। सीएचसी संग्रामपुर प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि बड़गांव छोड़कर सभी 13 उपकेंद्र पर टीकाकरण कैम्प लगाया गया। यह भी पढ़ें- हुलासगंज में 13...