चतरा, दिसम्बर 2 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएम नूतन मिंज पर गंभीर लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके कारण स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नूतन मिंज शायद ही कभी समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँचती हैं। सुबह से केंद्र पर ताला लटका रहना आम बात हो गई है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आपात स्थिति के समय कई बार कॉल करने पर भी वे केंद्र नहीं पहुँचतीं, जिससे प्रसूता और नवजात की जान पर जोखिम बढ़ जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा बुलाए जाने पर प्रखंड के कुछ पत्रकारों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उप स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.