रामगढ़, मई 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल को बदलने की बात कही है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि लइयो दक्षिणी पंचायत के पंचायत सचिवालय के पास में नए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। जबकि यह निर्माण बिना आमसभा और जन सहमिति के किया जा रहा है।

निर्माण स्थल की सुरक्षा लइयो दक्षिणी पंचायत सचिवालय के चार दिवारी को तोड़कर पंचायत सचिवालय के समीप में इसका निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि जिस स्थल पर उप स्वास्थ केंद्र का निर्माण होने जा रहा है, वहां से महज 600 मीटर की दूरी पर एक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से पूर्व में हो चुका है। वहीं सुरक्षा की दृष्टी से वर्तमान निर्मा...