सहरसा, फरवरी 28 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने सलखुआ प्रखंड की साम्हरखुर्द पंचायत में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि स्थल चिन्हित होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और बीएमएसआईसीएल द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। हालांकि चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका...