भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता।कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। औराई तहसील के तीन गांव सायर, चक केशव बात और पूरे शंभू में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इसे लेकर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इससे क्षेत्र के करीब छह गांव के 15 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। बता दें कि सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही की आबादी करीब 20 लाख के आसपास है। घनी आबादी, प्रदूषण की मार के कारण यहां पर लोग बीमारियों की जद में तेजी से आते हैं। सरकारी अस्पतालों की कमी के कारण दूर दराज के गांवों के मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। जहां पर धन के साथ ही समय की बर्बाद होती है। बहुत से लोग बाध्य होकर झोलाछाप डाक्टरों की सेवाएं लेने को विवश हैं। ऐसे में जान जाने का भी जोखिम बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.