गौरीगंज, जनवरी 6 -- शुकुल बाजार। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं समेत नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए क्षेत्र में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार हैं। इनमें से छह केंद्र जर्जर घोषित हैं। जो उप केंद्र अच्छी हालत में हैं वहां एएनएम नहीं रहती हैं। इससे ग्रामीण जच्चा-बच्चा को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में यहां सभी 25 केंद्रों पर एएनएम नियुक्त हैं। किंतु दो चार को छोड़ बाकी अपने उप केंद्रों तक नहीं जाती हैं। रसूलपुर, गयासपुर, पाली, अहमदपुर, महोना और सत्थिन उपकेंद्रों के भवन ध्वस्त करने योग्य हैं तो वहीं शेखपुर, ऊंचगांव व बाहरपुर जर्जर स्थिति में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.