कोडरमा, मई 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आपूर्ति विभाग के उप सचिव रामकृष्ण प्रसाद ने शुक्रवार को कोडरमा पहुंचकर पीडीएस दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक नियमों के अनुरूप पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। साथ ही गोदाम में अनाज के रखरखाव, भंडारण और वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उप सचिव ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में इस प्रकार की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर जांच की गई है। अनाज के रखरखाव और वितरण से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- पीडीएस दुकानों के निरीक्षण को चलेगा अभियान जांच में कुछ कमियां भी सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर...