देवघर, जुलाई 23 -- सारठ। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर बुधवार को सरकार के उप सचिव जयवंती देवगम ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक-निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में छत्राओं से पठन-पाठन से संबंधित पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: उप सचिव की अगुवाई में राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान उसके बाद छात्रावास, रसोईघर आदि की साफ-सफाई देखते हुए छत्राओं को दिए जाने वाले भोजन आदि की जांच की। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 363 पीएम श्री विद्यालय का जिलावार अलग-अलग अधिकारियों के माध्यम से स्थलीय जांच कर अद्यतन जानकारी मांगी गई है। उसी आलोक में विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Ko...