जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- खाद्य उपभोक्ता मामले के उप सचिव रामकृष्ण कुमार ने शुक्रवार को जमशेदपुर का दौरा किया। वे पहले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बर्मामाइंस गोदाम और रैक प्वाइंट गए और फिर जमशेदपुर प्रखंड गोदाम का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में अगस्त महीने में उठाव व वितरण में देर क्यों हुई। इस दौरे में उनके साथ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) राहुल जी आनंद जी भी थे। उन्होंने उन्हें एफसीआई में लोडिंग में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। बताया कि कभी-कभी एक साथ मालगाड़ी की चार-चार रैक लग जाती है। ऐसे में वहां से उठाव में समस्या आती है। इससे देर होती है। वहां से उप सचिव एसओआर के साथ जमशेदपुर प्रखंड परिसर स्थित अत्याधुनिक गोदाम पहुंचे। वहां उन्होंने हर चीज का बारीकी से अध्ययन किया। इ...