बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। उप श्रमायुक्त गाजियाबाद क्षेत्र अनुराग मिश्रा बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों व अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कक्षा छह और नौवीं की रिक्त सीटों पर होने वाले प्रवेश की प्रक्रिया को शतप्रतिशत कराए। कक्षा छह में इस बार 160 और कक्षा नौवीं में 65 सीटों पर प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल और अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अमर कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.