सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। श्रम विभाग में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना की अनुदान राशि दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते संविदाकर्मी सहायक लेखाकार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उप श्रमायुक्त कार्यालय से पकड़ा। कार्रवाई के बाद आरोपी को सदर बाजार थाने लाया गया। एंटी करप्शन थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह ने बताया कि देवबंद क्षेत्र के गांव जटौल निवासी जयकुमार ने शिकायत की थी। उसकी पुत्री निष्ठा से संबंधित योजना की फाइल पर कार्रवाई के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। आरोप है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी ओम प्रकाश के कहने पर अभिषेक मित्तल ने जयकुमार से पांच हजार रुपये लिए। रकम मिलते ही टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक मित्तल विनय व...