दुमका, मार्च 6 -- मसलिया प्रतिनिधि। दुमका के उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान ने गुरुवार को मसलिया प्रखंड पहुचकर क्षेत्र का दौरा करते हुए प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े कई जलापूर्ति योजना हाडोरायडीह, सिद्पहाडी, धोबनाहरिण बहाल एवं गोबिंदपुर का निरीक्षण किए। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री सचान ने सिद्पहाड़ी बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत राजपड़ा में निर्मित पानी टंकी पिछले एक वर्ष से बंद पड़े होने से मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के कनीय अभियंता से इसकी जानकारी ली। कनीय अभियंता ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण पानी टंकी बंद है। इस पर उप विकास आयुक्त श्री सचान ने कनीय अभियंता को नया मोटर लगवाकर पानी टंकी को चालू करने का निर्देश दिया। वही मौके पर उपस्थित बीडीओ अजफ़र हसनैन को बताया कि आगे और जितने भी पानी टंकी बंद पड़ा है। गर्मी को देखते हुए आगामी एक ...