प्रयागराज, जनवरी 23 -- उपमुख्य सतर्कता अधिकारी एनसीआर डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वह 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने अब तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके पूर्व डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के पदों पर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर तथा रायपुर मंडलों के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पर कार्य कर चुके हैं। इन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलवे के सर्वोच्च रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.