बांदा, जुलाई 25 -- बांदा। उप्र उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी के साथ शनिवार को वेयरहाउस का निरीक्षण किया और राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए उन्हें सुझाव दिए और उनके सवालों का समाधान भी किया। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट की स्थिति देखी। ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रत्येक प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एव...