उप मुख्यमंत्री से मिले पीएमएसए के प्रदेशाध्यक्ष
बागपत, जुलाई 9 -- बागपत। उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेट की गई है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी चिकित्सकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी चिकित्सकों ने सौंपी है उसका निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। हर समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। चिकित्सकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी जायज समस्याओं का समाधान कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.