मुंगेर, फरवरी 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना परिसर स्थित शहीद स्मारक में रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराकर 15 फरवरी 1932 को शहीद हुए 34 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा फहराने के बाद तारापुर थाना परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर के शहीदों के सम्मान के लिए स्थानीय लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी तारापुर के शहीदों की वीरता का उल्लेख किया गया और बिहार सरकार ने इस दिन को राजकीय समारोह का दर्जा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 से इस ऐतिहासिक घटना को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें। तारापुर थाना को ...