लखनऊ, सितम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के नायक और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- "श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, एवं समाज की सेवा को समर्पित रहा। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका ने समाज को एकजुट कर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी प्रेरणादायी स्मृतियाँ हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेंगी।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अशोक सिंघल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.