जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी निवासी दिव्यांग बंधु श्री राकेश कुमार शर्मा को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में जिले के माननीय उपायुक्त राजीव रंजन से संवाद कर दिव्यांगजन की समस्या से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रशासनिक पहल से यह सहायता संभव हो सकी।बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद राकेश कुमार शर्मा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और वे आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ी सेवा है। पंचायत क्षेत्र में जनहित और समाजसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।इस अवसर पर प्रशासन के सकारात्मक सहयोग एवं सभी लोगों के समर्थन ...