गढ़वा, सितम्बर 23 -- कांडी। बीडीओ राकेश सहाय ने मंगलवार को बलियारी पंचायत मुखिया का प्रभार उप मुखिया पुरषोत्तम कुमार रवि को सौंपा। बलियारी पंचायत मुखिया चंदा देवी के निलंबन के बाद मुखिया का पद रिक्त था। 15 वें वित्त मद में किए गए अनियमितता को लेकर मुखिया चंदा देवी को दोषी करार दिया गया था। उसके बाद उप मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि को बलियारी पंचायत मुखिया का प्रभार मिलने पर पंचायत के कई वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने नए मुखिया को फूल माला पहनाकर स्वागत किए। स्वागत करनेवालों में वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, कृष्णा राम, विमली देवी, सुजंति देवी, संगीता देवी, संजू देवी, सरोज देवी, विकास दुबे, ग्रामीण सुजीत दुबे, विनोद राम सहित कई अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...