वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में मंगलवार को अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (रेलवे) प्रवीर पांडेय ने दौरा कर लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का अवलोकन किया। तत्पश्चात अमृत भारत लोको एवं डब्ल्यूएपी-7 लोको के कैब का निरीक्षण भी किया। मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण भारद्वाज चौधरी एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको सुदीप रावत ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के साथ बैठक में लोको निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां यात्रियों सुविधाओं, स...