अररिया, मई 21 -- जोकीहाट, (ए.सं)। बिहार में चल रहे जनगणना कार्यों को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तत्परता तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को उप महा रजिस्ट्रार सह अपर मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी (बिहार) मृत्युंजय कुमार ने जोकीहाट प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अपर समाहर्ता ने जनगणना कार्य एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षणजनगणना कार्यों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने जमीन पर काम कर रहे प्रगणकों से मुलाकात की। उन्होंने प्रगणकों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी और डेटा कलेक्ट करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। काम में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए उ...