आदित्यपुर, मार्च 20 -- आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह से उनके निजी ऑफिस में मुलाकात की। उनसे मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान पासवान ने उप महापौर को नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। उनसे समस्याओं का निदान कराने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...