गिरडीह, मई 25 -- बगोदर। भाकपा माले की दोंदलो लोकल कमेटी का 7वां सम्मेलन रविवार को इको पार्क खम्भरा परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा सचिव चुना गया। 17 सदस्यीय नई लोकल कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहीदों और दिवंगत साथियों की स्मृति में एक मिनट के मौन से हुई। शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर पार्टी का लाल झंडा फहराया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल रहे। लोकल कमेटी के सचिव हरेंद्र सिंह ने मसविदा दस्तावेज का पाठ किया, जिस पर 40 सदस्यों ने बहस में भाग लिया।मुख्य यह भी पढ़ें- भाकपा की बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्च अतिथि भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरक...