लातेहार, जुलाई 14 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में एसआईआर अभियान के तहत जिला कांग्रेस महासचिव किशोर तिर्की ,रामनरेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष नुरुल अंसारी प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख अभय मिंज,प्रखंड उपाध्यक्ष संजय तिग्गा युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल कार्यकर्ता नीलेश के नेतृत्व में ओरसा, चीरोपाठ, असनारी, चटकपुर, हामी,गोठगांव, अमवा टोली सहित अन्य पंचायतों के विभिन्न बुथों का दौरा किया। दौरे के दौरान बीएलओ से मुलाकात कर एसआई आर फॉर्म भरने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ से डोर टू डोर भ्रमण कर प्रत्येक पत्र मतदाता तक पहुंचने तथा सभी योग्य नागरिक का एस आईआर फॉर्म भरवा कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...