मोतिहारी, फरवरी 27 -- कल्याणपुर, निसं। प्रखंड उप प्रमुख धीरेंद्र कुमार के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को पत्र लिखा है। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ सहित संबंधित पदाधिकारी को पत्र की प्रतिलिपि भेजी गयी है। इसमें पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है। पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद असलम के नेतृत्व में कुल 26 सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र देकर बैठक की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया। समिति सदस्यों ने उप प्रमुख पर अपने पद और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। सदस्यों का कहना है कि उप प्रमुख प्रखंड सामाजिक न्याय समिति के पदेन अध्यक्ष होते हुए भी अब तक समिति की बैठक नहीं बुला रहे हैं। इसके कारण सामाजिक न्याय से संबंधित योजनाओं और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.