जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के उन आठ बीएलओ के पास पहुंचकर वोटर लिस्ट की मैपिंग में उनकी समस्याएं जानीं और उनके काम करने के तरीके में सुधार को लेकर टिप्स दिये। बताया जिनकी मैपिंग का प्रतिशत औसत से कम है। उन्होंने उन्हें बताया कि कौन सा तरीका अपनाने से उनकी मैपिंग के प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। दरअसल उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी के बूथ नंबर 54, 83, 156 और 204 और जमशेदपुर पश्चिम के 226, 245, 248 और 262 के बीएलओ, सुपरवाइजरऔर कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ एक साथ मिलकर समस्याओं का समाधान किया। यह कार्यक्रम 11 बजे से आयोजित था। वोटर लिस्ट की मैपिंग में जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र पूरे राज्य में पिछड़ा हुआ है। इसके कारण ईआरओ के अलावा...