मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- चुनार। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गुरुवार को प्रस्तावित उप निबंध कार्यालय चुनार के नव निर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सब रजिस्ट्रार दीपक जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को देखते हुए लोकार्पण कार्यक्रम अब एक दिन बाद शुक्रवार सुबह आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हादसे के चलते लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित यह भी पढ़ें- ड्रमंडगंज घाटी हादसा: दो भइयों व बहन का उजड़ा परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...