फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद। सदर तहसील का उप निबंधन कार्यालय छूटी के दिन भी खुलेगा। वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह में राजस्व वृद्धि को लेकर रविवार को उप निबंधक कार्यालय खोला जाएगा और रजिस्ट्री होंगी। उप निबंधक सदर रविकांत ने बताया कि 22 मार्च रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। इस दौरान आमजन अपने विक्रय पत्रों की रजिस्ट्री सहित अन्य पंजीकरण संबंधी कार्य करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन से पहले अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जिससे लोगों को भी सुविधा मिलेगी और लंबित कार्यों का समय पर निस्तारण हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...