कुशीनगर, जनवरी 30 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी टोला कोयरपट्टी निवासी एक पीड़ित महिला पिछले चार दिन से उप निबंधक कार्यालय पर अपने पांच नाबालिग बच्चों के साथ अपने पति की पहरेदारी में जुटी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पति ने शादी के 11 वर्ष बाद परदेश में दूसरी शादी कर ली और अब पैतृक जमीन जायदाद को बेचकर परदेश में दूसरी बीबी के साथ बसने के फिराक में है। गुरुवार को तमकुहीराज तहसील मुख्यालय के समीप उप निबंधक कार्यालय पर सुबह से शाम तक अपने पति को मकान एवं भूमि के विक्रय करने से रोकने के लिए पांच नाबालिग बच्चों के साथ तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी टोला कोयरपट्टी निवासी मनभावती बैठी रही। पीड़िता का आरोप था कि मई 2009 में उसकी शादी विजयपुर उत्तर पट्टी टोला कोयरपट्टी निवासी र...