आगरा, जून 10 -- प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में सहावर के अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टाम्प विक्रेताओं ने दो दिवसीय पूर्ण तालाबंदी का ऐलान किया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में कार्य नहीं किया और हड़ताल पर रहे। उप निबंधक कार्यालय में गुरूवार को भी अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टांप विक्रेता कार्य बहिष्कार करेंगे। बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन सहावर के अध्यक्ष महावीर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसका संचालन सचिव जीवन किशोर एडवोकेट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लखनऊ से जारी उप निबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में 10 जून से 11 जून तक उपनिबंधक कार्यालय सहावर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।​ यह भी पढ़ें- मवाना में फ्रंट कार्यालय खोले जाने का विरोध शुरू इस दौरान कोई...