बागेश्वर, जुलाई 31 -- देवेंद्र पांडे, धरमघर, बागेश्वर। उप निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. राजेंद्र सिंह भाकुनी ने शुक्रवार को डिग्री कॉलेज दुग-नाकुरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं की जानकारी ली। प्राचार्य प्रो. हरिओम प्रकाश सिंह ने उनका स्वागत किया। प्राचार्य ने कॉलेज की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की अपेक्षा जताई। इसके बाद उप निदेशक ने प्राध्यापकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था, नए प्रवेश और परीक्षा संबंधी मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष भगवत सिंह भाकुनी समेत डॉ. प्रफुल्ल गुप्ता, डॉ. गोपाल राम, दिव्या कटियार, अजय आर्या, चंद्र मोहन पंत, मुकेश ...