उप निदेशक ने तीन आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- शाहजहांपुर। बाल विकास परियोजना भावलखेड़ा के अंतर्गत मंगलवार को उप निदेशक ने आंगनवाड़ी केंद्र बरनई, जपनापुर और हथौड़ा-4 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के भवन, आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। उप निदेशक ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पोषाहार स्टॉक पंजिका, वितरण पंजिका, निरीक्षण पंजिका समेत सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मुख्य सेविका को आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, आधारभूत सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा निरीक्षण पंजिका, टूर प्लान सहित अन्य अभिलेख पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। उप निदेशक ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.