बांदा, मई 28 -- बांदा। उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसान सम्मान निधि व अन्य कामों से पूरे दिन सैकड़ों किसान आते जाते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय में नीचे हाल में एक घड़ा रखवाया गया है। भीड़ होने के कारण एक ही घड़ा तुरंत खाली हो जाता है। उसे टंकी से फिर भरा जाता है, जिससे पानी ठंडा नहीं हो पाता। किसान इसी घड़े में अपनी प्यास बुझाते मिले। उधर, डीडी कृषि कार्यालय में अंदर हाल में वाटर कूलर तो लगा है, पर यहां सिर्फ कर्मचारी ही पहुंच पाते हैं। फरियादियों को पता ही नहीं चलता कि अंदर वाटर कूलर लगा है। यह भी पढ़ें- भूमि संरक्षण कार्यालय, कमिश्नरी कंपाउंड: एक डिब्बे में छह कर्मचारी व फरियादी बुझाते प्यास दोपहर की चिलचिलाती धूप में प्यासे बुजुर्ग किसान ठंडे पानी की तलाश में भटकते रहे, पर उन्हें हर जगह मायूसी मिली।...