धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के प्रधान डाकघर के सेंट्रलाइज्ड डिलीवरी ऑफिस में पदस्थापित प्रभात रंजन की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ गई हैं। धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने प्रभात रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिकी दर्ज की है। पिछले साल 12 फरवरी को सीबीआई की टीम ने प्रभात रंजन को ग्रामीण डाक सेवक से 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोयला नगर बीसीसीएल टाउनशिप डाकघर में पदस्थापित सब पोस्ट मास्टर प्रभात रंजन ने गोविंदपुर केके पॉलीटेक्निक उप डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कुसुम विहार निवासी अमन कुमार को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। नौ मई 2025 को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रभात जेल से बाहर आए। जेल से निकलने के बाद उनकी पोस्टिंग सेंट्रलाइज्ड डिलीवरी ऑ...