गाजीपुर, अप्रैल 18 -- भांवरकोल। शेरपुर ग्राम पंचायत में वर्षों से किराए के कमरों में संचालित उप डाकघर को अब स्थायी ठिकाना मिल गया है। मंगलवार को नवनिर्मित पंचायत सचिवालय परिसर में उप डाकघर शेरपुर को औपचारिक रूप से स्थानांतरित कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने बताया कि पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर राजस्व विभाग के माध्यम से डाकघर के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई थी। डाक अधीक्षक मंडल गाजीपुर मासूम रज़ा रसीदी की मौजूदगी में विभाग को भूमि का कब्जा सौंप दिया गया, जिससे अब यहां नए उप डाकघर भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी भवन बनने से डाक सेवाएं और अधिक सुचारु होंगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, पंचायत सचिव सूर्यभानु र...