बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। उप जिला मजिस्ट्रेट तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत के आदेश पर पांच के खिलाफ महराजगंज तराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन की जमीन की सरहद से खूंटा उखाड़ दिया, जिस पर कार्रवाई की गई है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपुर निवासी मोहम्मद नसीम ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट तुलसीपुर ने गाटा संख्या 936 का वाद निस्तारित किया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में खूंटा भी गड़वा दिया। विपक्षी शौकत, हसीब, नईम, करीम व रसीद उर्फ छांगुर ने खूंटा उखाड़ दिया। पूछने पर मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट तुलसीपुर के आदेश का पालन करते हुए पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.